फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संचिका समय पर पेश नहीं होने पर उपसचिव और दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जानें

Fri, 16 Jan 2026 09:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नगर विकास विभाग में लापरवाही उजागर होने पर एक उपसचिव, एक प्रशाखा पदाधिकारी और एक सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक की फाइल प्रस्तुत न होने का मामला बैठक में सामने आया।

विज्ञापन
नगर विकास विभाग में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री सख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास विभाग में लापरवाही सामने आने पर एक उपसचिव, एक प्रशाखा पदाधिकारी और एक सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि एक कार्यपालक पदाधिकारी की संचिका समय पर विभाग में प्रस्तुत नहीं की गई और इसकी उचित निगरानी भी नहीं की गई।

यह मामला तब सामने आया जब उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभागीय बैठक कर रहे थे। बैठक के दौरान जानकारी मिली कि कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक के विभाग में योगदान से संबंधित फाइल को प्रस्तुत करने में अनावश्यक देरी हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन ब्रेक फंसने से बीच रास्ते में रुकी, सिंगल लाइन पर कई ट्रेनें फंसीं

जब इस देरी को लेकर पूछताछ की गई तो पाया गया कि संबंधित फाइल समय पर आगे नहीं बढ़ाई गई और अधिकारियों ने अपने दायित्व का ठीक से निर्वहन नहीं किया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उपमुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

आदेश के तहत संचिका समय पर प्रस्तुत नहीं करने के आरोप में प्रशाखा पदाधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पूरे मामले की निगरानी नहीं करने के लिए उपसचिव राजीव रंजन तिवारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें