फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शत्रुघ्न सिन्हा ने PK की जीत को बताया 'अंधेरे में उम्मीद की किरण', बोले- बाहुबल के बावजूद मिली सफलता

Sat, 08 Aug 2026 01:56 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में उम्मीद की किरण बताया। उन्होंने छात्रों के आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा और राहुल गांधी की सराहना की।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में ‘अंधेरे के बीच उम्मीद की किरण’ बताया है। पटना दौरे के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि तमाम राजनीतिक, आर्थिक और बाहुबल के बावजूद प्रशांत किशोर की जीत महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन


अच्छे लोग राजनीति में आने से हिचकेंगे तो बुरे के लिए तैयार रहना होगा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने प्रशांत किशोर का लगातार समर्थन किया है, क्योंकि उनका मानना है कि अगर अच्छे लोग राजनीति में आने से हिचकेंगे तो उन्हें बुरे लोगों के शासन के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के मोर्चे पर अभी भी कई चुनौतियां हैं। राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से पीछे है और गरीबी, बेरोजगारी तथा पलायन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 'लोगों को प्रशांत किशोर से बड़ी उम्मीदें'
टीएमसी सांसद ने कहा कि बिहार के लोगों को प्रशांत किशोर से काफी उम्मीदें हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह बांकीपुर के साथ-साथ पूरे बिहार के विकास में योगदान देंगे। आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रशांत किशोर ने विपरीत परिस्थितियों में जीत हासिल की है। उनके मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन की राजनीतिक, आर्थिक और बाहुबल की ताकत के बावजूद यह जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


छात्रों के आंदोलन पर केंद्र सरकार को घेरा
शत्रुघ्न सिन्हा ने छात्रों के आंदोलनों को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। 

केंद्र को सुरक्षा-व्यवस्था पर घेरा
सिन्हा ने छात्रों के खिलाफ पर बल प्रयोग और हथियारों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई के लिए आदेश ऊपर से ही आया होगा। सिन्हा ने दावा किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था का विषय केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन है, फिर भी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय उन्हें संसद में आकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी बोले
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधान ने अपनी इच्छा से इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि Gen Z और छात्रों की न्याय की मांग के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा। सिन्हा ने यह भी कहा कि इस्तीफे के अगले दिन प्रधान का सत्तारूढ़ दल के सदस्यों की ओर से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने इसे छात्रों और आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

ये भी पढ़ें-  1402 पंचायत सचिवों का तबादला, सरकार ने जारी की पहली सूची; जनगणना में लगे कर्मियों का क्या होगा?

राहुल गांधी की तारीफ
टीएमसी सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों को मजबूती से सामने रखा है। सिन्हा ने कहा कि कई छात्र राहुल गांधी को युवा आइकन के तौर पर देखते हैं और नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने छात्रों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया है।

झारखंड और दिल्ली के छात्र आंदोलन में अंतर बताया
शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड के छात्र आंदोलन और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को एक जैसा मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने कम से कम तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ अधिकारियों को निलंबित किया और गिरफ्तारियां भी कीं। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले परीक्षा पेपर लीक को हर जगह रोकना होगा। अगर सरकार समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं है तो उसे Gen Z और छात्रों की निराशा और गुस्से को समझना चाहिए।
विज्ञापन


मिथुन चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने की कामना
शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि मिथुन न केवल उनके प्रिय मित्र हैं, बल्कि शानदार अभिनेता और बेहतरीन इंसान भी हैं। उन्होंने मिथुन के संवेदनशील स्वभाव की तारीफ करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें