फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुरू, जानें

Sat, 21 Jun 2025 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: रविंद्रन शंकरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के आधार पर अंक दिए जाएंगे और इन्हीं अंकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों को संबंधित खेल के लिए निर्धारित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कराते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन शंकरण ने जानकारी दी कि एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल प्रारंभ हो गया है। मुंगेर जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शनिवार को शीतलपुर मैदान में आयोजित किया गया। इसमें 22 लड़कियों और 130 लड़कों सहित कुल 152 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया 18 खेल विधाओं में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए विभिन्न जिलों में निर्धारित तिथियों पर ट्रायल हो रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: वेयरहाउस में कर्मियों को बंधक बनाकर चार लाख की लूट, नकाबपोशों ने की मारपीट; दो घायल

रविंद्रन शंकरण ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के आधार पर अंक दिए जाएंगे और इन्हीं अंकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों को संबंधित खेल के लिए निर्धारित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार चयनित खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, शिक्षा और प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था करेगी। प्रशिक्षण का कार्य योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा।

रविंद्रन शंकरण ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कम उम्र में ही प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने के उद्देश्य से एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें