फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Encounter : बिहार में एनकाउंटर का दौर शुरू, डिप्टी सीएम ने कहा-अब अपराधियों की खैर नहीं

Sat, 22 Nov 2025 03:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बेगूसराय में विगत 2 दिनों में दो एनकाउंटर की घटना हुई है, इसको लेकर सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया है सुशासन के लिए अपराधियों के खिलाफ जो भी कुछ करना पड़ेगा सरकार करेगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अपराधियों की अब खैर नहीं, क्यों कि बिहार में अपराध करने पर उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। सुशासन को स्थापित करने के लिए बेलगाम अपराधियों के खिलाफ जो भी कदम उठाने होंगे, उठाया जाएगा। इसके लिए सरकार तैयार है। यह बात कहना है उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों की नहीं पुलिस प्रशासन की चलेगी, सुशासन की सरकार होगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी

दरअसल यह बात बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बेगूसराय में हुए अपराधी के एनकाउंटर के बाद कही। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है, जहां अपराध क्र्न्बे वालों की अब खैर नहीं है। आज बिहार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को दबोच लिया। मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले भी बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दियारा में पुलिस ने एनकाउंटर कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए खींचतान, भाजपा-जदयू से इनके नाम की चर्चा

आज बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित हो बस इसी की चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लगातार सुशासन को स्थापित किया है, और आगे भी सुशासन की पूरी व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन है। बिहार में लगातार सुशासन स्थापित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अराजकता को समाप्त किया है, जंगलराज को समाप्त किया है। नीतीश कुमार अब भी  सुशासन को स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह जरूर कहूंगा कि बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। उन्होंने उन्होंने कहा कि अपराधियों को अब बिहार से बाहर ही जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें