फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: ई-रिक्शा और ऑटो में टक्कर के चलते बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, बेटे से मिलकर लौट रहे थे घर

Fri, 14 Feb 2025 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Road Accident: सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे से मिलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा और ऑटो में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। मामला बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत खंदकपर तिराहा के समीप की है। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी पासवान के (60) वर्षीय पुत्र पारस पासवान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन से टेंपो पर सवार होकर रहुई जाने के लिए पारस पासवान निकले थे। तभी बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर तिराहा के समीप टेंपो और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इसमें पारस पासवन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हो गया। 

दरअसल, पारस पासवान अपने बेटे जो दिल्ली में रहता है। उससे मिलकर लौट रहे थे। बख्तियारपुर से बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन पकड़कर बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन उतरे थे। जहां से अपने घर जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर निकले थे, तभी बीच रास्ते यह हादसा हो गया। वहीं, इस मामलें में ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुशील कुमार राहुल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें