फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान की मौत, मां के लिए दवा लेकर आ रहा था घर

Sat, 14 Dec 2024 09:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार के भोजपुर जिले में सड़क हादसे के दौरान एक पुलिस जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान अपनी मां के लिए दवा लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन
मृतक पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में सड़क हादसे के दौरान बिहार पुलिस के सिपाही की मौत हो गई है। घटना आरा- बक्सर फोरलेन पर कारीसाथ के समीप हुई है। सदर अस्पताल में देर शाम मृतक सिपाही के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मूल रूप से बक्सर जिले के अरख गांव के स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह पश्चिम चंपारण के बेतिया में सिपाही के पद पर तैनात थे। शनिवार को वो पटना से मां की दवा लेकर बक्सर अपने गांव जा रहे थे। तभी कारीसाथ गांव के समीप अचानक बीच सड़क पर नीलगाय आ गई, जिसकी वजह से बाइक सवार सिपाही अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सिपाही को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।तब तक गजराजगंज ओपी की पुलिस भी आ गई। सदर अस्पताल में डॉक्टर के प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिए। लेकिन पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही सिपाही की मौत हो गई। 

परिजन वापस शव को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में मृत सिपाही के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सिपाही की मौत की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में परिजन भी पहुंचे, जहां पर परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। पूरे अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया। बता दें कि मृतक सिपाही अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था और पिता की जगह अनुकंपा पर उसे सिपाही में नौकरी लगी थी। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें