फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: RLM ने किया संगठन विस्तार, राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय महासचिव; जतिन शर्मा को उत्तराखंड की कमान

Wed, 25 Jun 2025 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: महासचिव राजीव कुमार जायसवाल ने कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जो सिलेंडर चुनाव निशान है वह सामान्य व्यक्ति के जीवन में एक अपनी अलग पहचान रखता हैं। जिसके बिना आम आदमी का जीवन में भरण पोषण की कल्पना नहीं कर सकता।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने संगठन को मजबूत करने और देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत राजीव कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव और जतिन कुमार शर्मा को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर की गई हैं।माधव आनंद ने कहा कि राजीव कुमार जायसवाल के अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी देश के अन्य राज्यों में अपने संगठन को और मजबूत करेगी। वहीं, जतिन कुमार शर्मा की नियुक्ति से उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

महासचिव राजीव कुमार जायसवाल ने कहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जो सिलेंडर चुनाव निशान है वह सामान्य व्यक्ति के जीवन में एक अपनी अलग पहचान रखता हैं। जिसके बिना आम आदमी का जीवन में भरण पोषण की कल्पना नहीं कर सकता। यह हरेक घर के लिए अत्यंत आवश्यक वस्तु है, ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी हरेक घरों में अपनी पहुंच बनाएगी और आगामी आने वाले चुनाव में सबकी चहेता पार्टी बनेगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  'आपातकाल का विरोध करने वाले अब इमरजेंसी थोपने वालों के साथ'; शाहनवाज हुसैन, आगामी चुनाव पर भी बोले

इस अवसर पर पार्टी के युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार प्रमोद कुमार सुमन और हरियाणा के नेता नरेश गहलोत ने दोनों नेताओं को बधाई दी। उन्होंने राजीव जायसवाल और जतिन शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी का आधार और मजबूत होगा।राष्ट्रीय लोक मोर्चा के इस विस्तार को पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें