फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार विधानसभा में तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़

Thu, 05 Feb 2026 03:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हंगामा के आसार थे। सदन आरंभ होते ही मानो संघर्ष छिड़ गया हो। तेजस्वी यादव ने सरकार पर शायराने  अंदाज में जमकर हमला किया। जवाब में डिप्टी सीएम भी खूब जंगलराज और चारा चोर सुनाए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में उस वक्त गरमागरमी बढ़ गई, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया। तेजस्वी यादव ने चुनावी खर्च और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में महागठबंधन को रोकने के लिए एनडीए ने बेहिसाब धनशक्ति का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav : विधानसभा में इस बार गूंजेगी तेजस्वी यादव की आवाज? कई बार रह चुके गायब, इस बार तैयारी की

40 हजार करोड़ खर्च कर चुनाव जीती एनडीए
विधान सभा में आज नेता प्रतिपक्ष शायराना अंदाज में अपनी बात शुरू करते हुए सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार विधान सभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के बजाय धनबल का सहारा लिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के चुनाव में हमें हराने के लिए सत्तारूढ़ एनडीए ने करीब 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए। यह पैसा किसका था और कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी भारी-भरकम राशि खर्च करने के बाद भी एनडीए को जनता के बीच संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस
विज्ञापन


लोकतंत्र पर उठाए सवाल
भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक ढांचे पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज बिहार में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने लोकतंत्र को भय के शासन में तब्दील कर दिया है। आज यहां विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और आम जनता को डराकर सत्ता चलाई जा रही है। तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुद्दों की राजनीति करने के बजाय डराने-धमकाने की राजनीति की जा रही है, जो बिहार के भविष्य के लिए घातक है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

सदन में जोरदार हंगामा
तेजस्वी यादव के इन बयानों के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताया। एनडीए के नेताओं ने तेजस्वी के 40 हजार करोड़ वाले दावे को आधारहीन और हताशा में दिया गया बयान बताया। इस दौरान सदन में काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा। तेजस्वी यादव की बात समाप्त होते ही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा उठ खड़े हुए और उन्होंने लालू यादव को चारा चोर बोलते हुए जंगलराज की बात दुहराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें