फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस पर बिहार को राष्ट्रीय सम्मान: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में जल गणनाओं की सराहनीय उपलब्धि

Mon, 23 Mar 2026 06:20 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: विश्व जल दिवस पर बिहार के योजना एवं विकास विभाग को जल गणनाओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला। डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य पूरा कर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विश्व जल दिवस पर मिला बिहार को राष्ट्रीय सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग को जल संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण गणनाओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के सशक्त नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन और प्रभावी समन्वय का परिणाम बताई गई, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

 
विश्व जल दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान भारत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, राज भूषण चौधरी तथा जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कांथा राव भी उपस्थित रहे।
 
विभागीय टीम ने किया सम्मान ग्रहण
योजना एवं विकास विभाग की ओर से यह सम्मान अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने प्राप्त किया। उनके साथ आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय (DES) के निदेशक रणजीत कुमार भी मौजूद रहे। इस अवसर को विभागीय टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया गया।
विज्ञापन

 
महत्वपूर्ण जल गणनाओं का सफल संचालन
डॉ. विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में विभाग ने 7वीं लघु सिंचाई गणना, दूसरी जल निकाय गणना और प्रथम स्प्रिंग्स (झरनों) की गणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके अतिरिक्त प्रथम प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजना गणना के अंतर्गत जल संसाधन विभाग को भी सम्मानित किया गया, जिसमें संतोष कुमार मल्ल को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

पढ़ें- Anant Singh: जेल से बाहर निकले जदयू विधायक अनंत सिंह, समर्थक नारेबाजी कर रहे; हत्याकांड में जमानत पर रिहाई
 
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हासिल की उपलब्धि
डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि यह सम्मान बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि जून से अक्तूबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य और उसके बाद चुनावी दायित्वों जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सीमित समय में इन गणनाओं को पूरा किया।
विज्ञापन

 
डेटा आधारित नीति निर्माण को मिलेगा बल
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इन गणनाओं से प्राप्त आंकड़े राज्य में जल संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभाग ने भविष्य में भी डेटा-आधारित शासन को मजबूत करने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें