फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जनसुराज नेता के खिलाफ लगे भूमाफिया के नारे, उप मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्यक्रम से निकाले गए बाहर

Wed, 28 Jan 2026 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में जनसुराज के एक नेता की उस समय भारी फजीहत हो गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ भूमाफिया मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें परिसर से बाहर निकालने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
भूमाफिया मुर्दाबाद के लगने लगे नारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जनसुराज पार्टी से जुड़े नेता रामाधार सिंह का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मंच पर मौजूद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को सख्त लहजे में रामाधार सिंह को कार्यक्रम से बाहर करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

जमीन माफिया के नारों से गूंजा परिसर
दरअसल रामाधार सिंह विजय सिन्हा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, जहां उनको देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ भूमाफिया मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों का आरोप है कि नेताजी क्षेत्र में जमीनों के अवैध कब्जे और विवादों में संलिप्त रहते हैं। काफी देर तक नारेबाजी के कारण कार्यक्रम की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि वह इस दौरान यह कहते रहे कि मुझ पर कोई 107 का केस नहीं है, मैं गरीब लड़कियों का विवाह करवाता हूं, मैं सामाजिक आदमी हूं। लेकिन इन सब के बीच रामाधार सिंह को हॉल से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: यूजीसी बिल पर पीएम मोदी के साथ नहीं CM नीतीश की पार्टी, भाजपा में गतिरोध; जानिए क्या चल रहा बिहार में?

डिप्टी सीएम ने मंच से दिखाया सख्त तेवर
हंगामे को बढ़ता देख उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंच से ही कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे तत्वों के लिए सरकारी या सार्वजनिक कार्यक्रमों में कोई जगह नहीं है। विजय सिन्हा ने पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा इन्हें तुरंत बाहर निकालिए, यहां भूमाफिया जैसे लोगों की कोई जरुरत नहीं। ऐसे माफियाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर क्या था, आदेश मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने रामाधार सिंह को घेरे में लेकर परिसर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट; खाली कराया गया कोर्ट

सोशल मीडिया पर रील को लेकर भी चर्चा
दरअसल रामाधार सिंह न केवल अपनी राजनीति बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता के लिए भी जाने जाते हैं। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि वह क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय रील बनाने में अधिक व्यस्त रहते हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि यह जमीन माफिया हैं। वह कभी जनसुराज के साथ थे, लेकिन विधायक का टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी को छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें