फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar: विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं

Mon, 30 Mar 2026 10:54 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Politics: बिहार के सियासी गलियारे में आज काफी हलचल है। आज सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया। दोनों नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी ने उनका इस्तीफा लेकर पहुंचने की जानकारी दी। विधान परिषद् नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इस्तीफे से पहले उनके पास जाने की बात भी बताई और साथ में इस्तीफा लेकर आने की बात भी कही। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन




नितिन नवीन का इस्तीफा भी दिया गया
इधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नवीन भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा रविवार सुबह ही सौंप दिया था। आज इसकी जानकारी दी गई है। अब संजय सरावगी नितिन नवीन का इस्तीफा विधानसभा जाकर दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माध्यम से बांकीपुर विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन का इस्तीफा मिला है। हमने इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बिहार की राजनीति दोनों नेताओं का काफी योगदान रहा। आगे भी दोनों बिहार और देश के लिए काम करते रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ काफी लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





ये भी पढ़ें: दरभंगा में रात में फैली पेट्रोल-डीजल के किल्लत की अफवाह, पंपों पर बने मारामारी जैसे हालात

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें