फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नितिन नवीन बोले- सीएम चयन पर NDA में कोई मतभेद नहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिए जा रहे सारे फैसले

Thu, 09 Apr 2026 09:57 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitin Nabin News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया जारी है। एनडीए के सभी दलों के बीच बातचीत चल रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सारी चीजें हो रही हैं। 
विज्ञापन
नितिन नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। पूरी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई मतभेद नहीं है। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गठबंधन धर्म का पालन करती आई है और इसी कारण सहयोगी दल उस पर भरोसा करते हैं। सभी फैसले नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने क्या कहा?
बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों में चुनाव में प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में होने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। तीन-भाषा फॉर्मूला पर उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य को आशंकित होने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हम राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय पहचान का भी सम्मान करते हैं। हमारी प्राथमिकता सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। 

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

एनडीए के सामने कोई चुनौती नहीं है?
विपक्ष को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि जमीन पर एनडीए के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रभाव कमजोर पड़ चुका है। जनता उनके बारे में जान चुकी है। इसलिए उन्हें नकार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें