फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम तेज, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी ने बोला हमला

Wed, 20 May 2026 05:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उनके बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। मामले को लेकर सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन
फोटो- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, महंगाई और संविधान के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार के आरंभ से अंत तक अपने शासनकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया, राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा, लेकिन ये रंग बदलने वाले देशहित और लोकतंत्र की बात किस मुंह से करते हैं।
विज्ञापन


सीएम सम्राट ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राहुल गांधी जी का बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और उनकी अराजकतावादी सोच को दर्शाने वाला है। लगातार चुनावी हार और निराशा अब उनके शब्दों और व्यवहार में साफ दिखाई देने लगी है। गांधी परिवार के आरंभ से अंत तक अपने शासनकाल में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया, राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा, लेकिन ये रंग बदलने वाले देशहित और लोकतंत्र की बात किस मुंह से करते हैं।
 

पीएम के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद पर लगाम लगी है, लोकतंत्र सशक्त हुआ और भारत का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है। राहुल गांधी ने केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान किया है। इस बेतुके बयान के लिए सार्वजनिक रूप से उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अत्यंत निंदनीय।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत! मासूम छात्रा को कोल्ड ड्रिंक का झांसा देकर पिलाई पेशाब; मचा बवाल

क्या बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए कहा कि इन्होंने देश को अमेरिका को बेच दिया है। उन्होंने सामने बैठे लोगों से कहा कि आप सब ताली बजा रहे हैं... लेकिन जब आरएसएस के सदस्य आपके सामने संविधान को फाड़कर फेंक देते हैं, तो आप चुप रहते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संविधान में आपकी आवाज और आपका खून है। इसकी रक्षा करना और इसे बचाना आपका कर्तव्य और आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको विदेश यात्रा न करने को कहते हैं। वे आपको सोना न खरीदने को कहते हैं। वे आपको इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को कहते हैं। आने वाले समय में किसानों को खाद भी नहीं मिलेगी। एक आर्थिक तूफान आ रहा है, आप कुछ ही महीनों में देखेंगे कि महंगाई कहां तक जाएगी, पेट्रोल की कीमतें कहां तक जाएंगी, डीजल की कीमतें कहां तक जाएंगी, गैस की कीमतें कहां तक जाएंगी। तेल-गैस के साथ दाल-चावल भी महंगा होगा। प्रधानमंत्री खुलेआम कहते हैं, 'सोना मत खरीदो, विदेश यात्रा मत करो,' और फिर खुद हजारों करोड़ रुपये के विमानों में विदेश यात्रा करते हैं। आप लोग चुप रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें