भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के बहाने राहुल गांधी घुसपैठियों का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के खिलाफ अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस की परंपरा रही है और एसआईआर विरोध उसी का हिस्सा है। दरअसल, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सोमवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
लालू-तेजस्वी पर भी हमला
प्रदेश की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने पटना मेट्रो, 13 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, छह एयरपोर्ट, एक नमो भारत, 10 वंदे भारत ट्रेन, 6 अमृत भारत ट्रेन और 98 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को बड़ी उपलब्धियां बताया।
दलित-गरीबों के मुद्दे पर हमला
शाहनवाज ने कांग्रेस और राजद पर दलित-गरीबों के हितैषी होने का ढोंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका, वही आज खुद को दलित हितैषी बताती है। वहीं लालू प्रसाद अपने जन्मदिन पर अंबेडकर की तस्वीर का अपमान करते हैं और शहाबुद्दीन जैसे अपराधियों के लिए नारे लगवाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा में जनता की भागीदारी नहीं हो रही। भीड़ जुटाने के लिए यूपी से लोगों को लाया जा रहा है और टिकटार्थी नेताओं द्वारा “पकड़उवां भीड़” लाई जा रही है। उन्होंने तंज कसा कि तेजस्वी यादव औरंगाबाद के रमेश चौक को शंकर चौक और देव मंदिर को देवकुंड बता दे रहे हैं।
बॉडीगार्ड विवाद पर तंज
नबीनगर में राजद सांसद संजय यादव के बॉडीगार्ड द्वारा विधायक विजय कुमार सिंह के अंगरक्षक को पीटे जाने की घटना पर उन्होंने चुटकी ली कि अभी तो बॉडीगार्ड पिटा है, आगे चलकर विधायक भी पिटेगा। राजद में रोडरेज और मारपीट की पुरानी परंपरा है। भाजपा में ऐसा संभव नहीं, क्योंकि हम सबसे अनुशासित पार्टी हैं।
एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल