बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के तहत 27 फरवरी, 2025 को मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार, अमृतलाल मीणा, मुख्य सचिव, बिहार, विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, अरविंद कुमार चौधरी, गृह सचिव, बिहार, एके अंबेडकर, महानिदेशक, बिविसपु एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में मिथिलेश स्टेडियम, BSAP-5, पटना में रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया और सलामी ली गई। इसके साथ ही मल्टी कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम और जिम भवन का उद्घाटन भी किया गया।
अमरेन्द्र कुमार अम्बेडकर, भापुसे, महानिदेशक, बिविसपु, बिहार, पटना। भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 1992 बैच के बिहार कैडर के पदाधिकारी हैं। इन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है।
आर मलारविझी, भापुसे, अपर पुलिस महानिदेशक, बिहार। भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 1995 बैच के बिहार कैडर के पदाधिकारी हैं। इन्हें वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया है।
सुनिता कुमारी, सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार। वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक से इन्हें अलंकृत किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ थाना रैंकिंग प्रशस्ति पत्र
रामानुज राम, पुलिस अवर निरीक्षक, तत्कालीन थानाध्यक्ष राजीव नगर थाना, जिला-पटना। वर्ष 2024 में गृह मंत्रालय, द्वारा वार्षिक रैंकिग ऑफ पुलिस स्टेशन में राजीव नगर थाना पटना को सातवां स्थान प्राप्त हुआ।
भुल्ला सहनी, पे-कैलू सहनी, सकिन-दुमदुमा, वार्ड नं.-9, थाना-पटोरी, जिला-समस्तीपुर। ये जन्म से ही दोनों आंखों से 90 फीसदी दिव्यांग हैं। इनके द्वारा 20-22 वर्षों से पानी में डुबते लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। किसी व्यक्ति के पानी में डुबने की सूचना मिलने पर इनके द्वारा तुरन्त वहां पहुंचकर डुबते हुए व्यक्ति को बचाने एवं शव को ढुंढने में पुलिस का सहयोग करते हैं। अब तक करीब 27 लोगों को बचाया गया है तथा नदी-तालाब में डूबे 13 लोगों के शव को निकाला गया।
बिहारी यादव, पे-स्वर्गीय रामसूरत यादव, साकिन-करकटगढ़, थाना-चैनपुर, जिला-कैमूर (भभुआ)।16.09.2024 को 11 पर्यटकों को पानी में फंसे होने की सूचना पर करकटगढ़ नदी में कूदकर रस्सी के सहारे 11 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विक्रमजीत कुमार, पे. गोपी शरण सिन्हा, साकिन-आदर्श नगर, थाना-सराय, जिला-वैशाली। इनके द्वारा अज्ञात वाहन से एक मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार कर गंभीर रूप से जख्मी होने की स्थिति में तत्क्षण थाना को सूचित करते हुए इलाज हेतु अस्पताल ले जाकर जख्मी की जान बचाया गया।
अमित कुमार चौधरी, उर्फ चंदन जयसवाल, पे.-अरूण प्रसाद चौधरी, साकिन-बैरगनिया वार्ड नं0-14, थाना-बैरगनिया, जिला-सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बैरगनिया थाना काण्ड सं.-183/24 में इनके द्वारा एक अभियुक्त को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को सहयोग किया गया।
छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता
22.02.2025 को बिविसपु-5, पटना स्थित मिथिलेश स्टेडियम में पटना स्थित विभिन्न स्कूलों के छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्र एवं छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा के विषय पर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयनित छात्र/छात्रा का नाम निम्नवत है।