फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: 28 लाख रुपये देकर गए 'फर्जी वीआईपी', पटना में कुछ ही घंटे में गाड़ियों से उतर गए VIP प्लेट

Thu, 26 Dec 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजधानी पटना में आए दिन ऐसी शिकायत मिलती है कि गाड़ी किसी और की और कोई और नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है। चालान का मैसेज गाड़ी मालिक के नंबर पर आता है। अमूमन ऐसी शिकायतें देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
वाहनों की लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है और अपराधी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। उसी को देखते हुए यातायात पुलिस के द्वारा 25 दिसंबर को सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें पूरे पटना शहर में सघन जांच अभियान चलाकर लगभग 28 लाख रुपये वसूले गए। वहीं, भारी मात्रा में गाड़ी पर गलत तरीके से नेम प्लेट लगाकर घूमने वालों के ऊपर कारवाई की गई। साथ-साथ लाइटिंग वाली गाड़ियों के भी लाइट खोली गई। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


राजधानी पटना में आए दिन ऐसी शिकायत मिलती हैं कि गाड़ी किसी और का और कोई और नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है और चालान का मैसेज गाड़ी मालिक के नंबर पर आता है। अमूमन ऐसी शिकायतें देखने को मिलती हैं, जिसको देखते हुए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें निजी गाड़ी पर लोग बिहार सरकार और भारत सरकार तथा पुलिस का लोगो लगाकर घूम रहे थे, जिनका नेम प्लेट हटाया गया और समन की कार्रवाई की गई है। इसमें लगभग 2,400 गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए 28 लाख रुपये की राशि वसूली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पटना ट्रैफिक एचपी अपराजिता लोहान ने बताया कि आए दिन रोड पर और असामाजिक तत्वों द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको देखते हुए 25 दिसंबर को पूरे पटना में सभा जांच अभियान चलाया गया। इसमें लगभग 2,400 गाड़ियों पर समन की कार्रवाई करते हुए 28 लाख रुपये की राशि वसूली गई है। वहीं, लगभग 50 गाड़ियों के गलत तरीके से लगे हुए साइन बोर्ड और लाइट उतरवा कर उन पर कार्रवाई की गई है। वहीं, उन्होंने आम जनता से अपील भी किया है कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन न करें और अपनी निजी वाहनों पर ब्लैक शिक्षा सरकारी साइन बोर्ड और ब्लैक शिक्षा के साथ-साथ गलत तरीके से लाइटिंग का प्रयोग न करें। अन्यथा उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें