बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले पात्रता परीक्षा कराने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतर आए। अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से पैदल मार्च शुरू किया और मुख्यमंत्री आवास तक जाने की कोशिश की।
डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोक लिया और वहां बैरिकेडिंग कर दी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।