फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नितिन नवीन पटना पहुंचे, एयरपोर्ट पर सम्राट-विजय ने भी किया स्वागत; जानें आगे कहां-क्या होगा?

Mon, 09 Feb 2026 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitin Nabin Patna Visit : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आए बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे।
विज्ञापन
पटना ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार पटना पहुंचे। सोमवार को पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी थी। पटना पुलिस ने इस कार्यक्रम को देखते हुए आम लोगों ने नया ट्रैफिक व्यवस्था जारी कर रखा था। इस बीच नितिन नवीन का स्वागत करने वालों का एयरपोर्ट पर ही तांता लगा रहा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नितिन का स्वागत पूरे जोश के साथ किया। एयरपोर्ट से इस बार रोड शो की घोषणा नहीं थी, लेकिन जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ नितिन नवीन का स्वागत करने के लिए भाजपाई जुटे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर स्वागत करते दोनों उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
क्या है ट्रैफिक का प्लान
पिछली बार बताैर कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आने पर रोड शो के कारण लोग भारी जाम से परेशान हुए थे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को दूसरे तरीके से तैयारियां कीं और जनता को जानकारी दी। यह व्यवस्था सोमवार सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक लागू है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना एयरपोर्ट से आर्यभवन, शेखपुरा मोड़, राजवंशी नगर, पुनाईचक, विद्युत भवन, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, मौर्या होटल होते हुए बापू सभागार (गांधी मैदान) तथा कंकड़बाग स्थित आवास तक आवागमन प्रस्तावित था। इसे देखते हुए मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन और पार्किंग पर प्रतिबंध लगाए गए। पटना पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि नौ फरवरी को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच यात्रा करने वाले लोग कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। सगुना मोड़, दानापुर और पूर्व हड़ताली मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई। बेली रोड, जगदेव पथ और आयकर गोलंबर क्षेत्र में अत्यधिक दबाव को देखते हुए पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन दक्षिण दिशा से टमटम पड़ाव–फुलवारी शरीफ तथा उत्तर दिशा से जगदेव पथ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कंकड़बाग, पटना जंक्शन और गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के तहत कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की छोटी गाड़ियों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास होगी, जबकि बसों और बड़ी गाड़ियों को जेपी गंगा पथ पर सिंगल लेन में खड़ा किया जाएगा। 

सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले इस रोड से जाएं
कार्यक्रम के मद्देनजर सगुना मोड़ और दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को राजा बाजार आरओबी पर अत्यधिक दबाव के कारण वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले वाहन दक्षिण दिशा में जगदेव पथ–जिला परिवहन कार्यालय–टमटम पड़ाव–फुलवारीशरीफ होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं उत्तर दिशा में जाने वाले वाहन आशियाना दीघा रोड से दीघा–कुर्जी–राजापुर पुल–अशोक राजपथ होकर आगे बढ़ेंगे। जगदेव पथ पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी।

कंकड़बाग या पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन इस रोड से जाएं
बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से पूरब आयकर गोलंबर तक वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है। कंकड़बाग–पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन जीपीओ आरओबी, आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी और अनिसाबाद गोलंबर होकर जा सकेंगे। कारगिल चौक से पश्चिम अशोक राजपथ और राजापुर पुल की ओर आने-जाने वाले वाहन जेपी गंगा पथ का उपयोग करेंगे। एक्जीबिशन रोड से गांधी मैदान आने-जाने वाले वाहन रामगुलाम चौक से पूरब की ओर जा सकेंगे, जबकि राजापुर पुल से गांधी मैदान जाने वाले वाहन भी जेपी गंगा पथ से पूरब की ओर जाएंगे।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पटना में, एयरपोर्ट से बापू सभागार तक भव्य स्वागत की तैयारी

गाड़ी पार्किंग की यहां पर व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों के छोटे वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से प्रवेश कर सुव्यवस्थित ढंग से की जाएगी। बड़े वाहनों और बसों की पार्किंग आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ पर सिंगल लेन में होगी। वहीं माननीय सांसद, विधायक और अन्य अतिविशिष्ट आगंतुकों के वाहनों के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर-01 और 04 से प्रवेश कर निर्धारित स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें