फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 15 Sep 2025 03:16 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना जिले के दुल्हिनबाजार में रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के लाला भनसरा गांव के पास पालीगंज-विक्रम मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के पुरनचक गांव निवासी 35 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदन अपनी बाइक से कहीं गए हुए थे और लौटते समय लाला भनसरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Exam: दरोगा अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, सीएम हाउस जाने से पुलिस ने रोका, छात्र बोले- डटे रहेंगे

मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। सूचना पर दुल्हिनबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि चंदन किसी काम से दुल्हिनबाजार आए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: पीएम मोदी के बिहार आने से पहले दीपांकर भट्टाचार्य बोले- बिहार को नेपाल मत बनाइए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें