फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश का निर्देश: बंगाल में संक्रमण की दर ज्याद, वहां से आने वाले सभी यात्रियों की जांच जरूरी

Wed, 26 May 2021 07:38 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नीतीश ने एक बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाने की जरुरत है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में महामारी की मौजूदा स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि पश्चिम बंगाल में संक्रमण की दर बहुत ज्यादा है और वहां से बस/ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन से आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य जांच कराई जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन हुई इस बैठक में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन नमूनों की जांच की संख्या बढ़ाने की जरुरत है, खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से जांच करने की जरुरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जिन इलाकों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा पाई जा रही है, उनपर विशेष नजर रखें, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएं और जरुरत होने पर घर-घर जाकर सर्वेक्षण करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सुनिश्चित करें कि क्वारंटीन में रहने वाले मरीजों को दवा और उनकी देखरेख में कोई दिक्कत ना हो। सीएम नीतीश ने कहा कि कोविड से मरने वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि अवश्य उपलब्ध कराएं।

बिहार में 3306 नए मामले, 104 और मरीजों की गई जान
वहीं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 104 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 4746 हो गई। स्वास्थ्य विभागद्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 6,95,726 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से जिन 93 मरीजों की मौत हुई है उनमें पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में आठ-आठ, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सारण एवं सीतामढ़ी में छह-छह, बेगूसराय, नालंदा, पटना एवं सिवान में पांच-पांच, मुजफ्फरपुर में चार, अररिया एवं मुंगेर में तीन-तीन, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, शिवहर एवं सुपौल में दो-दो तथा औरंगाबाद, भोजपुर, गया, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, सहरसा एवं शेखपुरा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 1,44,105 नमूनों की जांच की गई, वहीं राज्य में अभी तक कुल 2,92,80,386 नमूनों की जांच हुई है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें