फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में युवक ने पुलिस पर की फायरिंग, तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Sun, 27 Oct 2024 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda News: नालंदा में एक युवक ने मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पिता को पकड़ लिया, लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के रहुई थानाक्षेत्र के रहुई बाजार में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के बार-बार आत्मसमर्पण की अपील के बावजूद युवक ने तीन घंटे तक छत पर चढ़कर हथियार लहराते हुए पुलिस को चुनौती दी। आरोपी युवक की पहचान बीरबल साव के बेटे शंकर कुमार के रूप में हुई है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

 
पारिवारिक झगड़ा है घटना की वजह 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद बीरबल साव और उसके भाई बिहारी साव के बीच चल रहे पूर्व के पारिवारिक झगड़े से जुड़ा है। रविवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि बिहारी साव की पत्नी के सिर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें एक महीने पहले लुधियाना में बीरबल साव के बेटे राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि राजा की हत्या उसके चचेरे भाई द्वारा की गई थी, हालांकि पुलिस जांच में राजा की मौत का कारण नशा बताया गया था। इसी मामले को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।
 
बताया जा रहा है कि रविवार को हुए झगड़े की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, शंकर कुमार ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कई थानों से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और लगभग तीन घंटे तक शंकर कुमार को पकड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
इस दौरान पुलिस ने शंकर के पिता बीरबल साव को हिरासत में ले लिया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस फिलहाल शंकर कुमार को पकड़ने की कोशिश कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें