फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : IGIMS में अज्ञात युवती की मौत, अस्पताल तक पहुंचाने वाला युवक स्ट्रेचर पर ही छोड़ हुआ फरार

Wed, 01 Oct 2025 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दशहरे की भीड़ में एक युवती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। एक लड़का घायल लड़की को IGIMS में पहुंचाया और फिर  स्ट्रेचर पर बेहोश पड़ी लड़की को उसके हाल पर छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की की भी मौत हो गई और वह अजनबी भी अब तक लापता है।
विज्ञापन
घायल और बेहोश लड़की को अस्पताल पहुंचाते युवक और ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में एक अज्ञात युवती (22) को घायल और गंभीर हालत में ऑटो से लाया गया। मामला गंभीर होने की वजह से तुरंत उसे स्ट्रेचर पर रखा गया। मामला इमरजेंसी का था इसलिए उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन इस बीच कागज़ बनाना भी जरूरी था। अस्पतालकर्मी तुरंत इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलकर उस लड़के को खोजने लगी जिसने उस घायल लड़की को भर्ती कराने आया था, लेकिन यह क्या? युवक वहां से उस बेहोश लडको को उसके हाल पर छोड़कर लापता हो चुका था।  कुकू ही देर में गंभीर रूप से घायल लड़की की भी मौत इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग 24  घंटा होने के बाद भी अब तक न तो मृतका का कोई पता चल पाया है और न ही सीसीटीवी में चेहरा सामने आने के बाद भी उस युवक की शिनाख्त हो पाई है। मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दस लाख दो वरना...

स्ट्रेचर पर ही छोड़कर फरार हुआ युवक 
इस मामले में शास्त्री नगर थाना के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि कल शाम लगभग 4 से 5 बजे के बीच एक युवक ऑटो पर लादकर एक घायल लड़की को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल लाया। आननफानन में घायल लड़की को भर्ती कराने के दौरान स्ट्रेचर पर रखा गया, लेकिन इसी दौरान युवक उस युवती को स्ट्रेचर पर ही छोड़कर फरार हो गया। युवती की हालत बेहद नाजुक थी। आननफानन में उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर में लड़की की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले में शास्त्री नगर थाना के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार का कहना है कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। किस युवक ने लड़की को अस्पताल पहुंचाकर वहां से फरार हो गया, इसको लेकर पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाला, लेकिन उस युवक की भी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हालाँकि थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो वाले की पहचान होने के साथ-साथ उससे बात भी हुई है। अब थानाध्यक्ष का दावा है कि कल तक बहुत कुछ स्पष्ट हो जायेगा। फरार युवक की तलाश में IGIMS के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जो युवती को अस्पताल लाया था। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर उस युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें