फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, तार बदलने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 16 Aug 2025 08:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : मोहल्ले में अंधेरा था। इसलिए लोगों ने ग्रामीण बिजली मिस्त्री को बुलाया, लेकिन किसको पता था कि आज इस बिजली मिस्त्री पर ही आफत आने वाली है। मिस्त्री पोल पर चढ़ा और कुछ ही देर में वह पोल पर से जमीन पर गिर पड़ा। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर स्थानीय लोग और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव में बिजली मरम्मत के दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आने के वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों के बीच शोक का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करंट लगने से मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: डॉक्टर और पुलिस को गवाही देने के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोर्ट, इस एप ने कर दिया समाधान; पढ़िए पूरी खबर

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मनेर के शेरपुर पश्चिम पंचायत स्थित लोदीपुर हनुमान मंदिर के पास घर में बिजली की गड़बड़ी को लेकर गांव के ही रहने वाले बृजनंदन सिंह (55) बिजली मरम्मत के कार्य में लगे हुए थे। बिजली के मरम्मती के बाद उन्होंने तार दूसरे पेज में बदलने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच घरेलू बिजली सप्लाई तार हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया, जिससे अपने हाथ में पड़े तार में करंट आ गया। इस कारण वह अचानक जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना में मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली; पिस्टल, गोली समेत यह समान मिले

स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टर ने काफी देर पहले करंट के चपेट में आने से मौत होने की बात कही। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाई टेंशन विद्युत तार के संपर्क में उनके घर का तार आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें