फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में बड़ा हादसा, खुले नाले के चैम्बर में गिरने से 5 साल के मासूम की मौत, मचा कोहराम

Sat, 16 Aug 2025 06:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

पटना के बुद्धा कॉलनी थाना क्षेत्र के मंदिरी इलाके में शुक्रवार शाम लापता हुई 5 साल की बच्ची का शव शनिवार सुबह खुले नाले के चैम्बर से बरामद हुआ। मासूम साहिल की मौत से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बुद्धा कॉलनी थाना क्षेत्र के मंदिरी इलाके में लापरवाही के कारण शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुले नाले के चैम्बर में गिरने से 5 साल के मासूम साहिल की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार शाम से ही बच्चा लापता था। परिजनों ने पूरी रात तलाश की, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने इलाके के एक खुले चैम्बर में झांककर देखा तो अंदर मासूम का शव पड़ा मिला। बच्चे की पहचान साहिल, पिता स्व. संजय ढागर के रूप में हुई, जो परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य के दौरान कई मैनहोल और चैम्बर बिना ढक्कन के ही खुले छोड़ दिए गए हैं, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना पर बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कंपनी और ठेकेदार की घोर लापरवाही बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें