फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अपराधियों ने युवक की पीट-पीट कर की हत्या, लूट का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

Sun, 31 Aug 2025 03:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : सुबह में जब लोगों की नजर रास्ते में पड़े शव पर पड़ी, तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिर परिजनों के आने पर मृतक की पहचान भी हुई। मृतक के पॉकेट से पर्स और मोबाइल गायब हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अपराधियों ने रुपया और मोबाइल लूट के दौरान विरोध कर रहे एक युवक की जमकर पिटाई करते हुए हत्या कर दी। मृतक की पहचान बहादुरगंज गांव निवासी घमंडी पासवान के पुत्र कुंदन पासवान के रूप में की गई है। घटना पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज टांडी की है। 

विज्ञापन


इन दिनों लगातार क्राइम की घटनाएं हो रही है। घटनाओं को लेकर लोग काफी परेशान है। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज टांडी पर गांव के पास घटना के बाद से सभी अपराधी फरार है। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए जुटी हुई है। इस लूट के दौरान युवक की हुई हत्या को लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वह इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी बनी हुई है। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : पहली बार तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा सुनकर भड़के; कह दीं ये बातें
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि कुंदन पासवान किसी काम से पालीगंज की ओर गया हुआ था। घर लौटने के दौरान देर रात हो गई। इस बीच रास्ते में कुछ अपराधियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ लूट-पाट करने लगे। पैसा और मोबाइल लूटने के दौरान युवक ने अपराधियों के लूट का विरोध किया, जिससे आक्रोशित होकर अपराधियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। अपराधी उसे तबतक पीटते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या की जानकारी रविवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों को हुई। हत्या की घटना को लेकर राहगीरों ने मृतक युवक की पहचान कर उसके परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पति ने दूसरी पत्नी को मार डाला, गला रेतने के बाद दरवाजा बंद कर बैठा रहा

मौत की घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी। घटना को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि सभी अपराधियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों के द्वारा आए दिन रात्रि में राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। पुलिस रात्रि में पेट्रोलिंग नहीं करती है, जिसके कारण यह घटना हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें