फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार में सबसे अमीर और गरीब IAS-IPS कौन हैं? मुख्य सचिव के पास कितनी संपत्ति है?

Wed, 01 Apr 2026 11:47 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

IAS-IPS Property: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीनों सचिव से अमीर उनके ओएसडी हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह के पास 5.89 करोड़ की कुल संपत्ति है। आइये जानते हैं किस अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है?
विज्ञापन
आईएएस अधिकारियों ने संपत्ति की जानकारी। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में काम कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति घोषित कर दी है। अधिकारियों ने 31 दिसंबर 2025 तक के संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इन अफसरों ने अपने अलावा अपनी पत्नी, बच्चों और पैतृक संपत्तियों की जानकारी भी साधा की है। इतना ही नहीं इन अफसरों ने कहां कितनी बचत की है, उसकी भी जानकारी दी है। बचत के मामले में लगभग हर अधिकारियों के बीच एक कॉमन बात मिली है। ज्यादातर अधिकारी के पास पीपीएफ अकाउंट है। अधिकांश ने सोना और चांदी के गहनों को उपहार के रूप में दिखाया है। सोना रखने में मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सबसे आगे हैं। इनके पास एक किलो 375 ग्राम सोना है। इनके पास 2.22 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। 

विज्ञापन


राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू हैं
वहीं सबसे अमीर अधिकारियों की बात करें तो बिहार के सबसे अमीर अफसरों की लिस्ट में पहले नंबर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू हैं। इनके पास 11.02 करोड़ की संपत्ति है। वहीं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल के सबसे गरीब अधिकारी हैं। इनके पास महज 35.44 लाख रुपये की ही संपत्ति है। इधर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के पास 4.07 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मुजफ्फरपुर में जमीन और गुरुग्राम में एक फ्लैट है। हालांकि, जमीन और फ्लैट के मूल्य कुल संपत्ति में नहीं जोड़े गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सचिव अनुपम कुमार के पास 2.90 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इनके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि के पास 2.22 करोड़, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह के पास 5.89 करोड़, समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी के पास 2.20 करोड़ की चल संपत्ति है। 
Toll Tax Rate: बिहार में टोल टैक्स महंगा हुआ, फास्टैग नियम भी बदला; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी से अधिक अमीर हैं पटना एसएसपी
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण महानिदेशक रवींद्रण शंकरण के पास कुल 2.91 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के पास  2.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के पास 79.34 रुपये की संपत्ति है।  इधर, बिहार के डीजीपी विनय कुमार से अधिक अमीर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा हैं। डीजीपी विनय कुमार के पास कुल 1.06 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं जबकि एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के पास 2.97 करोड़ की संपत्ति है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें