फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हरनौत बाजार में आरओबी निर्माण में देरी से ग्रामीण नाराज, सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

Sat, 26 Jul 2025 04:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि यह समस्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में, उनके निवास से महज दो किलोमीटर दूर है, फिर भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के हरनौत बाजार से गोनांवा जाने वाली सड़क पर दो वर्षों से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की धीमी गति से हो रही प्रगति के खिलाफ रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कीचड़ भरी सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन कर रहे सोनू कुमार, जितेंद्र कुमार, रामा कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। खासकर बारिश के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से लगभग 150 गांवों का संपर्क जुड़ा है, जिससे इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल से पुल निर्माण कार्य ठप पड़ा है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही को देरी का मुख्य कारण बताया और मांग की कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन


पढ़ें: पत्नी के आधार कार्ड बनवाने आए बुजुर्ग को कार ने कुचला, फिर गाड़ी में लादकर फरार हो गया आरोपी

प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि यह समस्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में, उनके निवास से महज दो किलोमीटर दूर है, फिर भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस संबंध में हरनौत नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन ने बताया कि पुल निर्माण विभाग को पहले भी समस्या से अवगत कराया गया है और फिर से लेटर भेजकर जानकारी दी जाएगी।

वहीं, आरओबी निर्माण से जुड़े कार्यपालक अभियंता राम सुरेश राय ने बताया कि पुल के चढ़ाव और उतराव वाले हिस्सों में तकनीकी समस्या आने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। इसके अलावा, लगातार बारिश के कारण सर्विस लेन में गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर पुल निर्माण को गति दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सोनू लाल, संतोष कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार, विजय यादव, पिन्नू कुमार, दयानंद कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें