फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: निगरानी की टीम ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, समाहरणालय के गेट के सामने ले रहा था घूस

Mon, 11 Aug 2025 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

निगरानी की ओर से बताया गया कि आरोपी क्लर्क आकाश मुकुंद अधिग्रहित जमीन के सरकारी मुआवजा की राशि का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। इसी शिकायत के आधार पर टीम कार्रवाई करने पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रिश्वत केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को भू-अर्जन कार्यालय में तैनात क्लर्क आकाश मुकुन्द को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। वह समाहरणालय गेट के सामने सड़क किनारे खड़े होकर तीस हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। तभी निगरानी की टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम को आकाश मुकुन्द के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


आकाश मुकुन्द के खिलाफ शिकायत मिली थी
निगरानी की ओर से बताया गया कि सारण के गोविंदचक निवासी हर्षवर्धन कुमार सिंह ने आकाश मुकुन्द के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इस शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता पवन कुमार-II, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
शानदार काम करने वाले पंचायतों, अंचलों और जिलों को पुरस्कार देगी नीतीश सरकार, 16 अगस्त चलेगा महा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के किनारे से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त आकाश मुकुन्द को 30,000 रुपये रिश्वत लेते समाहरणालय, सारण गेट के सामने सड़क के किनारे से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की ओर से वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 59वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। जिसमें यह ट्रैप संबंधी 49वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 57 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 18 लाख 82 हजार रुपये है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें