फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों से लेकर तलवार तक चली, 14 पर FIR; तीन गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

Bihar News: घटना के संबंध में मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बकरी चराने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मोहनियां थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़की पकड़िहार गांव में मंगलवार को बकरी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुँच गया। दोनों ओर से जमकर लाठी–डंडे चले। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक तलवार और अन्य हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित रामप्रताप चौधरी, विनय चौधरी और बृजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार के मजदूर की असम में पीट-पीटकर हत्या, शव पहुंचते ही गांव में कोहराम; पांच मजदूर अब भी बंधक 

घटना के संबंध में मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बकरी चराने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वीडियो में तलवार और हथियार लहराते हुए युवकों की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें