फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध वसूली के खिलाफ ट्रक चालकों का गुस्सा, एनएच-19 को किया जाम; वाहनों की कतारें लगीं

Tue, 26 Aug 2025 04:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar: ट्रक चालकों ने करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रखा। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई चालक वहां से हट गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन अ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में परिवहन विभाग द्वारा ट्रकों से कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ मंगलवार को ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा के पास ट्रक चालकों ने कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) को जाम कर प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।

परिवहन विभाग पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों का आरोप था कि बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही उनसे एंट्री फीस ली जाती है, इसके बावजूद परिवहन विभाग के कुछ पदाधिकारी अतिरिक्त पैसे की मांग करते हैं। पैसे नहीं देने पर मनमाने तरीके से चालान किया जाता है। आरोप यह भी है कि अधिकारी गाली-गलौज कर जबरन वसूली करते हैं। जाम की वजह से एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। एंबुलेंस तक फंस गई और यात्रियों व स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

पढ़ें: राम भरोसे चल रहा भोरे रेफरल अस्पताल, ओपीडी और इमरजेंसी जीएनएम के सहारे...क्या बोले प्रभारी; जानें

तीन घंटे बाद खुला जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालकों ने करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रखा। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई चालक वहां से हट गए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सड़क खाली कराई गई और यातायात सामान्य हुआ। इस घटना ने रोहतास जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन आरोपित पदाधिकारियों के खिलाफ क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें