फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो एशिया कप 2025: ट्रॉफी गौरव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा खेल का उत्साह

Mon, 18 Aug 2025 10:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वैशाली में एन.एन. कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने फूलमाला के साथ ट्रॉफी और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधिकारिक शुभंकर और ट्रॉफी के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत की। हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह यात्रा न सिर्फ बिहार के सभी जिलों में जाएगी, बल्कि चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब-हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड से भी होकर गुजरेगी। इसका मकसद युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और एशिया कप में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। 17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा में भव्य स्वागत के बाद, आज सुबह यह यात्रा वैशाली, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और बक्सर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी करेंगे सिमरिया सिक्सलेन गंगा पुल का उद्घाटन, तैयारियों का डिप्टी सीएम ने लिया जायजा

वैशाली में एन.एन. कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने फूलमाला के साथ ट्रॉफी और खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी और लोग मौजूद रहे।

भोजपुर में जिला खेल कार्यालय में हुए समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार, क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा समेत अनेक खेलप्रेमियों ने ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जहाँ-जहाँ भी यह यात्रा पहुँच रही है, वहाँ खिलाड़ियों और युवाओं का उत्साह देखने लायक है। ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों से होकर 29 अगस्त को राजगीर पहुँचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें