फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जहरीला दूध पीने से तीन बच्चों की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Aug 2025 06:39 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा

सार

Bihar : महिला अपने भाई की शादी में अपने बच्चों के साथ अपने मायके आई थी, जहां उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। अब पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खीरी मोर थाना क्षेत्र के खीरी मोर गांव स्थित अपने ननिहाल आए तीन बच्चों की दूध पीने के कारण मौत हो गई। तीनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना को लेकर गांव में मातमी माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Election Commission : बिहार में शुरू हो रही वोट अधिकार यात्रा, राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ रहेंगे कई नेता

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अरवल जिले के कलेर थाना अंतर्गत मसदपुर गांव के रहने वाले मोहन ठाकुर सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। इस बीच तीन बच्चों अपनी माँ के साथ पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खीरी मोर गांव स्थित कामेश्वर ठाकुर नाना के घर आए हुए थे। तीनों बच्चों ने घर में जहरीला दूध पी लिया। इसके बाद तीनों बच्चों की तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में इलाज के लिए पालीगंज अस्पताल में ले गए। लेकिन विकास कुमार 5 वर्ष मोहित कुमार 3 वर्ष की दर्दनाक मौत इलाज के क्रम में हो गई। वहीं बच्ची निधि कुमारी (6) को पीएमसीएच रेफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar SIR : बिहार में 120 साल की महिला वोटर, चौंकिए नहीं मिलिए इनसे; गिनीज बुक वाले आएंगे क्या?

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम को बुलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के भाई रितेश ठाकुर की शादी समारोह थी। इसी दौरान उनकी बहन मीरा कुमारी और तीन बच्चे पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी पर गांव मायके गई थी। हालांकि अभी तक घटनास्थल पर मृतक के पिता मौजूद नहीं हैं। घटना के बाद तरह-तरह के चर्चाएं भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें