फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: वारदात के बाद लोगों का कहना है कि पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पार्षद पति गौतम कुमार को अपराधियों ने गोली मारी और पैदल ही आराम से फरार हो गए। गोली मारने वाला अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
वार्ड पार्षद पति गौतम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एनएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन

पैदल ही फरार हो गए अपराधी 

जानकारी के अनुसार, धनरूआ प्रखंड के सोनमई पंचायत, वार्ड संख्या-10 की वार्ड सदस्य नीतू कुमारी के पति गौतम कुमार उर्फ सोनू (28) ट्रैक्टर से सीमेंट उतारकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान चक सोहर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सोनू के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली कान के पास से निकल गई। गोली चलने के बाद घायल सोनू कुमार मदद के लिए चिल्लाते हुए मौके से भागे, जिस पर अपराधी पैदल ही फरार हो गए।
 

सोनू ने कहा- अपराधी को गिरफ्तार करे पुलिस

घायल सोनू कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उन पर हमला क्यों किया गया? पुलिस इस मामले को गंभीरता से और अपराधी की गिरफ्तार करे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धनरूआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें