फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Jul 2025 02:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। वह व्यवसाय के सिलसिले में बाइक से दढ़ाव गांव जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दढ़ाव गांव के समीप शनिवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोचस नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी लगभग 30 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश गुप्ता अपने व्यवसाय के सिलसिले में बाइक से दिनारा प्रखंड स्थित दढ़ाव गांव जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल,शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता सुरेंद्र शाह ने बताया कि उनका बेटा कपड़े का व्यवसाय करता था और हमेशा की तरह व्यवसायिक कार्य से दढ़ाव गांव जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश सड़क हादसे का शिकार हो गया। दिनारा थाने के चौकीदार लालजी राम ने जानकारी दी कि मृतक ओमप्रकाश गुप्ता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें