जनता दल यूनाईटेड नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह वह घटना हुई, यह होना तय था। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, और रोहतास में एक पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। यह ‘महाजंगलराज’ है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, बिहार अपराध के मामले में शीर्ष पर है। उन्होंने दावा किया कि हम 14 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं और 18 नवंबर को शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच, जाति या धर्म की परवाह किए बिना, हर अपराधी जेल में होगा। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।