तेज प्रताप यादव छोटे भाई तेजस्वी यादव को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, इस मंच से भी कहा था।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तेज प्रताप यादव की सोच समझ से बाहर
तेज प्रताप यादव को जब पार्टी-परिवार से बाहर निकाला गया तो उन्होंने कुछ दिनों तक चुप्पी साधे रखी। तब सिर्फ इतना कहा कि किसी ने साजिश के तहत यह तस्वीरें शेयर की हैं। चार-पांच लोगों को अपने खिलाफ साजिश में खड़ा बताया। फिर, कुछ समय बीतने के बाद खुद ही आकर स्वीकार किया कि यह उनकी गर्लफ्रेंड ही है। फिर तेज प्रताप ने एक दिन प्रेस कांफ्रेंस रखा और घंटों इंतजार के बाद खुद ही सामने नहीं आए। एक तरफ 'सूत्र' को छोटे भाई तेजस्वी यादव 'मूत्र' कह रहे थे, दूसरी तरफ वैसे ही सूत्रों के जरिए तेज प्रताप ने मीडिया में नई पार्टी की तैयारी की बात फैलाई थी।
पार्टी बनाने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की खबर चलने लगी, लेकिन वह खुद गायब हो गए। अब उन्होंने पार्टी का तो एलान नहीं किया, लेकिन 'Team Tej Pratap Yadav' के नाम से पेज जरूर शुरू कर दिया है। इसमें पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगाई है। तेज प्रताप को पिछली बार वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने नहीं मिला था, लेकिन इस बार वह हसनपुर विधायक रहते हुए भी इस महीने महुआ में जाकर तैयारी दिखा चुके हैं। मतलब, कुल मिलाकर तेज प्रताप यादव की सोच राजद की समझ से भी बाहर है।