फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डीएसपी के ठिकाने पर पहुंची स्पेशल विजिलेंस की टीम, 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के सबूत मिले

Fri, 08 Aug 2025 11:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई जारी है। अब एसवीयू की टीम ने बिहार पुलिस के एक अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। उस पर भ्रष्टाचार कर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय आवास पर छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की टीम ने जहानाबाद मुख्यालय के डीएसपी संजीव कुमार के सरकारी आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, एसवीयू की टीम ने सरकारी आवास के गेट को बंद कर दिया है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रह है। 

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला चल रहा
सूत्रों के अनुसार, डीएसपी संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला चल रहा था। जांच में अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति की जानकारी सामने आई है। इसी को लेकर विजिलेंस की टीम ने पटना, खगड़िया और जहानाबाद स्थित उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की।
दरोगा ने फांसी लगाकर दे दी जान, एसएसपी ऑफिस में तैनात था; दो साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खाते और जमीन के कागजात समेत कई साक्ष्य हाथ लगे
छापेमारी का नेतृत्व स्पेशल विजिलेंस यूनिट के डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। टीम ने डीएसपी संजीव कुमार से पूछताछ भी शुरू कर दी है, जो दो घंटे से अधिक समय से जारी है। छानबीन के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीम को बैंक खाते और जमीन के कागजात समेत कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। जिससे आय से अधिक संपत्ति की बात सही साबित हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें