फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भवन निर्माण विभाग विभाग के बड़े अधिकारी के ठिकाने पर SUV की रेड; 2.82 करोड़ संपति आय से अधिक मिले

Tue, 16 Dec 2025 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: नई सरकार बनने के बाद से नीतीश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है पटना में भवन निर्माण के दफ्तर में जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट की एक टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद पता चला की निदेशक पद पर कार्यरत गजाधर मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली है। 
विज्ञापन
भवन निर्माण विभाग के अधिकारी के घर पहुंची SVU की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है आज पटना में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने भवन निर्माण विभाग के गुणवत्ता अनुश्रवण (उत्तर) के निदेशक पद पर तैनात गजाधर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी की है स्पेशल विजिलेंस यूनिट को गजाधर मंडल के खिलाफ ऐसे अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसवीयू ने मामले की जांच की और मामला सही पाया तो गजाधर मंडल के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली। 

विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले

मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट की अलग-अलग टीम पटना, दरभंगा और भागलपुर पहुंची। पटना में गजाधर मंडल के दफ्तर और घर पर भी छापेमारी की गई। इस दौरान एसवीयू को गजाधर की आय से 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये की संपत्ति का पता चला। जांच में अभी पाया क्या की गजाधर मंडल ने नौकरी के दौरान ही अलग-अलग पदों पर रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। छापेमारी के दौरान टीम को संपत्ति के कागजात, कई बैंक खातों का विवरण, जमीन के दस्तावेज, बीमा कंपनियों में निवेश के साक्ष्य मिले। 


गजाधर मंडल से पूछताछ कर रही टीम

मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि भवन निर्माण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात गजाधर मंडल के खिलाफ कई शिकायत मिले थे। शिकायत की पूरी तरह से जांच के बाद ही उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई तो आय से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया गया। गजाधर मंडल एवं अन्य कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें