फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Card : सुप्रीम निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों को 'आधार' का मौका दिया; फॉर्म 6 पर भी अपडेट

Wed, 10 Sep 2025 09:08 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी है, जिसके बाद ऑनलाइन आने वाले आवेदनों का निष्पादन 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। निर्वाचन विभाग का कहना है कि तीन लाख से अधिक मतदाताओं ने दस्तावेज जमा नहीं किए थे। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने कहा है कि वैसे निर्वाचकों की सूची, जिनके नाम 24.06.2025 तक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित थे, परन्तु 01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं हैं। बी.एल.ओ ने राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय एजेन्टों, अन्य ग्राम स्तरीय जनप्रतिनिधियों और अन्य अधिकारियों की सहायता से उन मतदाताओं की निम्नलिखित सूची तैयार की है जिनके गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुये है। असंतुष्ट व्यक्ति अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : इंडी न महागठबंधन... कांग्रेस बिहार में अपनी सरकार बना रही! 70 सीटों की जिद इसी कारण

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब बहुत ही कम समय बच गया हैं। 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी है, जिसके बाद ऑनलाइन आने वाले आवेदनों का निष्पादन 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। निर्वाचन विभाग का कहना है कि तीन लाख से अधिक मतदाताओं ने दस्तावेज जमा नहीं किए थे। इसलिए अब उन्हें नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Pappu Yadav : सांसद पप्पू यादव की गालीबाजी ऐसी कि MLA भाई वीरेंद्र भी फेल; धमकी का ऑडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को मंगलवार को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है कि आधार को एसआईआर में शामिल करें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज के रूप में मान्यता मिल गई है। ऐसे में लोगों की सहूलियत बढ़ गई है। से 1 सितंबर तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लिए गए। इस अवधि में 16.57 लाख लोगों ने नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें