फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आमजनों के लिए खुशखबरी, जीएसटी में कटौती के बाद अब सुधा के उत्पाद होंगे सस्ते; जानिए नई दरें

Sun, 21 Sep 2025 07:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा के कई उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। इसी के तहत अब सुधा घी, दूध, पनीर, टोन मिल्क और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में संशोधन किया गया है। 
विज्ञापन
सुधा के प्रोडक्ट हुए सस्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा के कई उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। जीएसटी परिषद की बैठक में दूध उत्पादों पर जीएसटी दर में कमी का फैसला लिया गया था। इसी के तहत अब सुधा घी, दूध, पनीर, टोन मिल्क और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा 3 सितम्बर 2025 को आयोजित जी.एस.टी परिषद की 56वीं बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार केन्द्र सरकार ने 22 सितम्बर 2025 से प्रभावी रूप से कुछ दुग्ध उत्पादों पर जी.एस.टी दरों में कमी की है। इस निर्णय के अनुरूप बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काॅम्फेड) ने भी ‘सुधा’ ब्रांड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न दुग्ध एवं दुग्ध-आधारित उत्पादों के मूल्य में आवश्यक संशोधन किया है। यह कदम उपभोक्ताओं को सीधी आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मक्खन श्रेणी में टेबल बटर 50 ग्राम का मूल्य 32 से घटाकर 31 रुपये, 100 ग्राम का मूल्य 56 से घटाकर 55 रुपये तथा 500 ग्राम का मूल्य 275 से घटाकर 270 रुपये कर दिया गया है। पनीर श्रेणी में भी उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। पनीर 100 ग्राम अब 47 के स्थान पर 46 रुपये, 200 ग्राम 90 के स्थान पर 85 रुपये तथा 500 ग्राम 210 के स्थान पर 205 रुपये में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


दूध उत्पादों में टेट्रा पैक टोन्ड मिल्क 1000 एम.एल. 74 से घटाकर 73 रुपये तथा टेट्रा पैक डी.टी.एम. मिल्क 1000 एम.एल. 70 से घटाकर 68 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह एलेस्टर टोन्ड मिल्क 200 एम.एल. का मूल्य 15 से घटाकर 14 रुपये, 500 एम.एल. का मूल्य 33 से घटाकर 32 रुपये और 1000 एम.एल. का मूल्य 64 से घटाकर 63 रुपये कर दिया गया है। एलेस्टर स्टैंडर्ड मिल्क 500 एम.एल. अब 35 के स्थान पर 34 रुपये में मिलेगा।

अन्य उत्पादों में एप्पल जूस 200 एम.एल. का मूल्य 25 से घटाकर 24 रुपये कर दिया गया है। घी श्रेणी में भी उल्लेखनीय कमी की गई है। स्पेशल पाउच घी 200 एम.एल. 145 से घटाकर 143 रुपये, 500 एम.एल. 320 से घटाकर 315 रुपये, स्पेशल टेट्रा पैक घी 500 एम.एल. 330 से घटाकर 325 रुपये तथा 1000 एम.एल. 640 से घटाकर 630 रुपये में उपलब्ध होगा। साथ ही स्पेशल टीन पैक घी 1 किलोग्राम अब 650 रुपये के स्थान पर 640 रुपये में बेचा जाएगा।

वर्तमान में बाजार में उपलब्ध कुछ उत्पाद पुराने पैकेजिंग में हैं, जिन पर पूर्व में अंकित एम.आर.पी. दर्शायी गयी है। उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया जाता है कि ऐसे सभी उत्पाद नयी संशोधित दरों पर ही बेचे जाएंगे। अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे खरीदारी करते समय दुकानदार से नयी दर की जानकारी प्राप्त कर लें। काॅम्फेड का यह निर्णय उपभोक्ता हित में एक सराहनीय पहल है। सुधा सदैव अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है, और मूल्य में की गयी यह कमी उसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें