फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

Sat, 13 Dec 2025 09:53 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा

सार

Patna Police: परिजनों का कहना है प्रेम प्रसंग के शक में सुजीत को लड़की वालों ने मार डाला। उसकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और सुजीत के हत्यारे को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाए।
विज्ञापन
वारदात के बाद उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के शक में नौवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। किशोर का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक गड्ढे से बरामद किया गया है। शव के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है।

 

गांव की एक लड़की से बात होती थी

परिजनों के अनुसार, सुजीत कुमार गुरुवार की देर शाम से लापता था। पूरी रात और दिन हमलोगों ने खोजबीन की लेकिन, सुजीत कहीं नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रहने वाली एक लड़की पर संदेह हुआ, जिससे किशोर की बातचीत हुआ करती थी। इसके बाद हमलोगों डायल 112 ( पुलिस इमरजेंसी सर्विस) को फोन किया। पुलिस टीम के साथ हमलोग घर पहुंचे, जहां कमरे के अंदर रखे बक्से को खोलकर देखने को कहा। लेकिन, लड़की के परिजन और डायल 112 सहमत नहीं हुए। 

Bihar: एनएमसीएच में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- दोस्तों ने मार डाला, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

विज्ञापन

बीस घंटे बाद मिला सुजीत का शव

घटना के करीब बीस घंटे बाद शुक्रवार शाम को करमौर गांव के बाहर एक गड्ढे से सुजीत का शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि पहले किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें