फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजगीर में श्रीलंकाई पर्यटक की मौत, रत्नागिरी पहाड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 22 Sep 2025 12:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

Bihar News: श्रीलंका से 87 सदस्यीय पर्यटकों का दल भारत भ्रमण पर आया हुआ है। यह दल वाराणसी से भ्रमण करता हुआ बीती रात बोधगया पहुंचा था और सोमवार सुबह राजगीर आया। इसी क्रम में हादसा हुआ। 
विज्ञापन
राजगीर में श्रीलंकाई पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में सोमवार को श्रीलंका के एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना राजगीर थाना क्षेत्र के आकाशीय रज्जुपथ मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान श्रीलंका के कोलंबो, क्रियोलापोन निवासी 74 वर्षीय पराना मैननागे के रूप में हुई है।

87 सदस्यीय दल के साथ पहुंचे थे राजगीर

विज्ञापन

श्रीलंका से 87 सदस्यीय पर्यटकों का दल भारत भ्रमण पर आया हुआ है। यह दल वाराणसी से भ्रमण करता हुआ बीती रात बोधगया पहुंचा था और सोमवार सुबह राजगीर आया। इसी क्रम में जब पर्यटक दल विश्व शांति स्तूप जाने के लिए रत्नागिरी पहाड़ी की सीढ़ियों पर चढ़ रहा था, तभी पराना मैननागे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। सहयोगियों ने तत्काल उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पढे़ं: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसपी, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की दी हिदायत

रत्नागिरी पहाड़ी और विश्व शांति स्तूप

विज्ञापन

राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां जापानी सहयोग से बना विश्व शांति स्तूप बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। स्तूप तक रोपवे और सीढ़ी दोनों मार्गों से पहुंचा जा सकता है।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

विज्ञापन

राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि विश्व शांति स्तूप जाने के दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय श्रीलंका के पर्यटक गिर पड़े। रोपवे कर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। शव को उनके साथ आए सहयोगियों के सुपुर्द कर दिया गया है और पार्थिव शरीर को श्रीलंका ले जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें