फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Sat, 07 Feb 2026 11:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में एक कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है, लेकिन आज उस क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी पटना में एक युवक ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल कोठिया मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान मोहम्मद जुम्मन मियां (60) के रूप में हुई है। मामूली घरेलू विवाद में शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि बेटे ने अपने पिता पर लाठी-डंडों से तब तक प्रहार किया जब तक उनकी जान नहीं निकल गई।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात जुम्मन मियां और उनके बेटे मोहम्मद खालिद के बीच किसी बात को लेकर झंझट हुआ। बात बढ़ते-बढ़ते दोनों के बीच मारपीट की स्थिति हो गई और देखते ही देखते खालिद ने गुस्से में आकर अपने पिता जुम्मन मियां को लाठी से पीटने लगा। वह अपने पिता को तब तक पीटते रहा जबतक वह अधमरा नहीं हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए  लेकिन तब तक जुम्मन मियां की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जुम्मन मियां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लॉ एंड ऑर्डर एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल भी पहुँच गए। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बेटे मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। लॉ एंड ऑर्डर एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था और यही वजह है कि उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन


लॉ एंड ऑर्डर एएसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले के जांच कर रही है। फिलहाल कुर्जी इलाके में कलयुगी बेटे के करतूत की चर्चा भी खूब हो रही है।

                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें