बिहार में जनगणना 2027 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में दो चरणों में जनगणना कराई जाएगी जो कुल 45 दिनों तक चलेगी। इस संबंध में उन्होंने आगे बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग के द्वारा बिहार में जनगणना का काम पूरा किया जाना है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कराई जाएगी।
जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण मई में होना है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि जनगणना का पहला चरण 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक होगा। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में अधिसूचित 265 शहरी और 534 ग्रामीण प्रशासनिक इकाइयों में जनगणना कराई जाएगी।