फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जहरीली शराब के बाद जहरीली कोल्ड ड्रिंक से सात बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Oct 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के फतुहा क्षेत्र में एक ही परिवार के सात बच्चे कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार हो गए। घटना के बाद सभी बच्चों को तुरंत फतुहा सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना के एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बीमार बच्चों की पहचान प्रज्ञा कुमारी (5), सोनम कुमारी (6), सुरुचि कुमारी (7), राधा कुमारी (8), खेसारी कुमार (9), अरमान कुमार (10) और रानी कुमारी (13) के रूप में हुई है। ये सभी दरियापुर गांव निवासी हीरा लाल यादव के बच्चे हैं।
 
गंभीर हालत देख पटना रेफर किए गए बच्चे
जानकारी के अनुसार, अरमान कुमार सड़क किनारे से मिली कोका-कोला कंपनी की ‘माजा’ ब्रांड की आधा लीटर सीलबंद बोतल ले आया था। घर के अन्य बच्चों ने भी उस कोल्ड ड्रिंक को एक साथ मिल-बांट कर पी लिया। कुछ देर बाद सभी बच्चों को चक्कर और उल्टियां आने लगीं। परिजनों ने तुरंत सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर पाते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन



 
सड़क किनारे मिली थी कोल्ड ड्रिंक की बोतल
घटना के बारे में 13 वर्षीय रानी कुमारी ने बताया कि उसका भाई अरमान सड़क से एक कोल्ड ड्रिंक लेकर आया, जिसे सभी बच्चों ने मिल-बांटकर पिया। इसके बाद सभी बीमार हो गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा है।
विज्ञापन

 
घटना से स्थानीय लोगों में डर
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जहरीली कोल्ड ड्रिंक को लेकर चिंता और डर का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि कोल्ड ड्रिंक के स्रोत और उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें