फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सात बच्चों को कोर्ट में हाजिर होकर लेनी पड़ी जमानत; पटना का यह मामला चर्चा में है

Tue, 09 Sep 2025 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कोर्ट में उन सात नाबालिक बच्चों को देखकर हर कोई हैरान हो रहा था। हैरानी की वजह यह थी कि वह सभी सात नाबालिग बच्चों पर हत्या का आरोप था, जो कोर्ट में बेल लेने आये थे। अब लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
नाबालिग बच्चे हत्या के आरोप में पहुंचे कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में सात नाबालिक बच्चों को हत्या के प्रयास का आरोपी बनाया है। इन सातों बच्चों को आज कोर्ट में हाजिर होकर जमानत लेनी पड़ी। घटना खुसरूपुर थान क्षेत्र का है। यहां इन बच्चों के पड़ोस में रहने वाली एक महिला और रिश्ते में चाचा ने इन सभी पर उनके अभिभावकों के साथ-साथ ट्रैक्टर चढ़कर जान से मारने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया था। थाने ने बाकायदा इन पर केस भी दर्ज कर लिया। आज यह सभी बच्चे पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में जमानत लेने पहुंचे।

विज्ञापन


इस मामले में इन सभी का क्लोजर रिपोर्ट पुलिस की तरफ से कोर्ट में दाखिल नहीं किया गया। दरअसल पुलिस ने केस दर्ज करते समय बच्चों की उम्र दर्ज नहीं कराई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा  उनके अभिभावकों के साथ-साथ उन्हें भी आरोपी बनाया। कोर्ट में हाजिर होने के बाद पता चला कि यह सभी नाबालिग है।

इस संबंध में पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि वादी के आवेदन में 17 अभियुक्तों का नाम दिया गया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन के समय बालिग लोगों के साथ नाबालिग का भी नाम वादी द्वारा दिया गया था। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि ऐसा अमूमन बहुत सारे कांडों में वादी द्वारा किया जाता है, ऐसे सभी कांडों में नाबालिक अभियुक्तों के लिए जो प्रक्रिया JJ एक्ट 2015, के तहत निर्धारित है वैसे कार्यवाही की जाती है। उन्होंने कहा कि थाना द्वारा जानबूझकर केवल नाबालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात प्रकाश में नहीं आई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें