फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School News: उमस वाली गर्मी के कारण पटना में पांचवी कक्षा तक स्कूल बंद; आठवीं कक्षा तक के लिए नया समय लागू

Mon, 15 Jun 2026 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna DM Order : लगातार बढ़ रही गर्मी और आगे लू के खतरे को देखते हुए पटना डीएम ने सरकार और निजी विद्यालयों के लिए नया आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आदेश नहीं मानने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने आम लोगों को भी भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर गर्मी में गमछा ओढ़कर सड़क पर जाते छात्र। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने स्कूलों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पटना डीएम ने कहा कि कक्षा पांच तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 20 जून तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को सुबह 10:30 बजे के बाद संचालित करने पर रोक लगाई गई है। डीएम ने कहा है कि दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी और अत्यधिक तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सभी अधिकारियों को सख्ती से आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश
इतना ही नहीं डीएम ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वह आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। यह आदेश 15 जून से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

Bihar News: रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में तेजस्वी-तेजप्रताप एक साथ; सम्राट सरकार से किसने क्या कहा?
विज्ञापन


19 जून तक कैसा रहेगा पटना का मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर बताया गया कि पटना में आगामी पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ दिनों में बारिश और गरज-तड़क की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 15 जून को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 16 जून को मौसम सामान्यतः आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 17 जून को फिर से बारिश या गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना बन सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 18 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 19 जून को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें