बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब बांकीपुर उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद तेजस्वी यादव ने संगठन में बड़ा बदलाव की योजना बना ली है। इसलिए आज सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बांकीपुर उपचुनाव में जमानत जब्त होने और पार्टी के नेताओं के बीच तकरार के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा कदम उठाया है। तेजस्वी यादव ने बिहार की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की हस्ताक्षर से एक लेटर भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इ
विज्ञापन
तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय
जारी आदेश के अनुसार, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद बिहार प्रदेश राजद का 22 जनवरी 2025 को जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक-101) निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत तथा विभिन्न प्रकोष्ठों समेत सभी स्तरों की संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है।
Bihar News: ईओ हत्याकांड के बाद पत्नी की भावुक गुहार! बोलीं- 8 करोड़ मुआवजा और गजटेड नौकरी दे सरकार
समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू
कार्यालय आदेश में मंगनी लाल मंडल की ओर से कहा गया है कि राज्यभर में सभी स्तरों की स्थापना समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है।