फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में हार के बाद अब बाहर पांव पसारने की तैयारी में राजद, नया लक्ष्य बताकर क्या बोले तेजस्वी?

Wed, 18 Feb 2026 10:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

RJD News: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी को कहां ले जाना चाहते हैं, यह उन्होंने बता दिया है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को अपना लक्ष्य बताकर नया टास्क भी दे दिया है। तेजस्वी के इस नए लक्ष्य की चर्चा खूब हो रही है। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना टाइम जरूर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महज 25 सीट पाने वाले तेजस्वी यादव पार्टी के विस्तार को लेकर बड़ा लान किया है। उन्होंने कहा कि अब राजद केवल बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य राज्यों में भी अपना आधार मजबूत करेगी। पार्टी का लक्ष्य राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करना है। तेजस्वी यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह एलान किया उन्होंने कहा कि मार्च से हम संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद को बिहार में मजबूत ताकत बनाया। अब हमें उनके काम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय पार्टी बनने का लक्ष्य तय करना होगा।

विज्ञापन


चुनाव मैदान में उतरने से परहेज करती रही
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक पार्टी अन्य राज्यों में चुनाव मैदान में उतरने से परहेज करती रही, ताकि धर्मनिरपेक्ष वोटों का बंटवारा न हो और सहयोगी दलों को फायदा मिले। लेकिन, अब आने वाले समय में पार्टी बिहार के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपने संगठन का विस्तार करेगी। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार इसलिए नहीं हुई कि पार्टी कमजोर थी, बल्कि परिस्थितियां प्रतिकूल थीं। हमारा समय जरूर आएगा। तेजस्वी ने बताया कि पिछले महीने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आप सभी के समर्थन से हमें राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Bihar News: जननायक की पुण्यतिथि पर बापू सभागार पहुंचे तेजस्वी, कहा- कर्पूरी ठाकुर का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ

मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में सरकार चला रहे हैं 
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में सरकार चला रहे हैं और उनकी सरकार प्रभावशाली नौकरशाहों तथा अपने सहयोगी दल भाजपा के इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रही है। मैंने कहा था कि सरकार के 100 दिन पूरे होने तक मैं चुप रहूंगा। चार दिन बाद यह समयसीमा पूरी हो जाएगी। इसके बाद हम चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने को लेकर सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे। कई घोषणाएं हमारी योजनाओं से प्रेरित थीं। तेजस्वी के इस बयान को आगामी राजनीतिक रणनीति और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें