फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर किया हमला, कहा- ये लोग केवल सत्ता के भूखे

Sun, 22 Feb 2026 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नियमित रूप से  विधान सभा नहीं पहुंचने पर एनडीए के नेताओं ने खूब सवाल उठाए। आज तेजस्वी यादव ने इसका पलटवार करते हुए न सिर्फ सीएम पर बल्कि एनडीए पर भी जमकर बरसे।  
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मौका था संत रविदास जयंती समारोह, जो मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस मौके को साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि संत रविदास जी की विचारधारा ही राजद और लालू प्रसाद यादव की असली ताकत है।उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपलोग संत रविदास और डॉ. अंबेडकर के संघर्षों को पढ़ें और उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 में दिलाई ऐतिहासिक जीत

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर अचेतावस्था का मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि हमलोगों को एक ऐसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिले हैं जो अचेतावस्था में हैं। उनको होश ही नहीं कि बिहार में क्या चल रहा है।  तेजस्वी यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि एक कतपुतली मुख्यमंत्री के तौर पर बैठे हैं जो भाजपा उनके हाथ से अपना काम करा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि वह क्या क्या हरकत कर रहे हैं,ये तो आपलोग जान ही रहे हैं। कोई बात छिपी हुई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : शहरी क्षेत्र की इन दुकानों को बंद करने का आदेश; बगैर लाइसेंस के मांस-मछली बेचने वालों पर अब सख्ती होगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आपलोगों से वादा करते हैं कि रविदास समाज की लड़ाई को लालू प्रसाद यादव का बेटा तेजस्वी यादव लड़ाई लड़ेगा, आपको अधिकार दिलाने का काम करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग चुनाव में रुपया बांटता है, वोट लेता है और चुनाव के बाद यही सब लोग घूस लेता है। वही लोग पढ़ने नहीं देता है, वही लोग दवा नहीं देता है, इलाज नहीं करता है, नौकरी और रोजगार नहीं देता है  इसलिए आपलोगों को एक जुट रहने की जरूरत है, क्यों कि एकता में ही ताकत है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें